February 17, 2026
मैट्रिक परीक्षा के दौरान भीषण जाम, परीक्षार्थी व अभिभावक रहे परेशान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को बाजार क्षेत्र में करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया बाजार में बड़े वाहनों द्वारा ट्रक एवं ट्रैक्टर से सामान अनलोड किया जा रहा था। इसी कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय से लेकर महाराज जी चौक तथा सावित्री पब्लिक स्कूल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हुई, […]