September 7, 2025
विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में स्वागत समारोह और समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर, कर्णगढ़ चंपानगर स्थित विद्यासागर स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय में आज स्वागत समारोह एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार संयुक्त शिक्षा बोर्ड, पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दौरा उनका बिहार के जिलों में 27वां भ्रमण था। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक रीति से फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समीक्षा बैठक के दौरान मृत्युंजय झा ने विद्यालय से जुड़े प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक और व्यवस्थापकीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्कृत विद्यालयों की स्थिति, पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समग्र […]