February 17, 2026
डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत का किया दौरा, विकास योजनाओं का लिया जायजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत दौरा कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत क्षेत्र के तालाब, कुआँ एवं अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का जायजा लिया। उन्होंने तालाब के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन के समीप प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण […]