February 15, 2026
विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की उठी मांग || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । जाह्नवी चौक स्थित विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित नए पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की मांग को लेकर जदयू नेता गुलशन कुमार ने पहल की है। उन्होंने भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए म्यूजियम स्थापित करने की मांग की। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि म्यूजियम के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उनका मानना है कि विक्रमशिला क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मामले पर जल्द संज्ञान लेने […]