February 26, 2026
विक्रमशिला टीओपी के पास टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला टीओपी के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने टैंकर से कुल 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जिसे भारत पेट्रोलियम के सफेद रंग के टैंकर में छुपाकर ले जाया जा रहा था। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से एक टैंकर में अवैध शराब लोड कर नवगछिया की दिशा में भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर विक्रमशिला टीओपी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध टैंकर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी […]