July 8, 2025
विषहरा पूजा पूर्ण कर अररिया से हजारों ग्रामीणों ने बरारी सीढ़ी घाट पर किया सामूहिक गंगा स्नान और कलश विसर्जन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। आस्था, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब अररिया जिले के पलासी, चौसा और आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण भागलपुर के प्रसिद्ध बरारी सीढ़ी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया और तीन वर्षों से अपने गांवों में पूजित विषहरा भगवान के कलशों का विधिपूर्वक विसर्जन किया। बीमारी से मुक्ति की सामूहिक यात्रा ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उनके गांवों में अज्ञात बीमारियों जैसे बुखार, चेचक और संक्रमण ने भयावह रूप ले लिया था। इसे बुरी आत्माओं का प्रभाव मानते हुए गांव के बुजुर्गों की सलाह पर विषहरा भगवान की पूजा शुरू की गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह पूजा गांव की रक्षा और रोगों से […]