Tag Archives: Vishva paryavaran Divas pr

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों की अनोखी पहल, ‘एक दीदी-एक पौधा’ के संकल्प के साथ निकाली जागरूकता रैली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भागलपुर जिले में जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सशक्त संदेश दिया। दीदियों ने जिले भर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली, जिसमें आमजन को पर्यावरण की रक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने ‘एक दीदी-एक पौधा’ का संकल्प लिया। जिले की 3 लाख 39 हजार से अधिक जीविका दीदियां इस अभियान से जुड़ी हुई हैं और हर एक दीदी कम से कम एक पौधा लगाएगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि भविष्य में दीदियों के लिए आय के साधन भी सृजित करना है। पौधरोपण […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वृक्षारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन प्रक्षेत्र भागलपुर, नवगछिया और कहलगाँव में एक साथ आयोजित किए गए। सुंदरवन क्षेत्र में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वृक्षारोपण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा 5 सॉफ्ट सेल टर्टल को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। पूरे वन प्रमंडल क्षेत्र में लगभग 3000 पौधों का रोपण किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता सिंह द्वारा 1 पेंटेड स्ट्रोक, 1 ग्रेटर एडजुटेंट और 5 सॉफ्ट सेल टर्टल को प्राकृतिक अधिवास में छोड़ा गया, […]