Tag Archives: Vishva raktdaan Divas pr

Noimg

विश्व रक्तदाता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान, सात यूनिट रक्त संग्रहित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जी.बी. कॉलेज, नवगछिया की 4/35 बिहार बटालियन, पूर्णिया एनसीसी इकाई के तत्वावधान में कटिहार सदर अस्पताल स्थित रक्त केन्द्र में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा कुल 7 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले कैडेटों में मयंक राज, प्रिंस कुमार यादव, रितेश कुमार, ज्योति कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, नुपुर भारती और सोनम कुमारी शामिल थीं। वहीं दो कैडेट — तरन्नुम खातून और नेहा कुमारी — वजन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं। मौके पर एनसीसी के सुबेदार महेन्द्र पाल, चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। कैडेटों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक बताया गया। DESK2025

Noimg

विश्व रक्तदान दिवस पर भागलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 150 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भागलपुर शाखा द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जेएलएनएमसीएच मायागंज, भागलपुर स्थित रक्त केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. रेखा झा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार और एएसआई के राष्ट्रीय पूर्व कार्यसमिति सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शिविर में रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान की पात्रता की जांच के बाद रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को जलपान दिया गया और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने पर तत्काल उपचार मिल सके। इस आयोजन को सफल बनाने […]