January 22, 2026
विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता, ससुराल और मायके दोनों पक्ष चिंतित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर ससुराल और मायके—दोनों पक्षों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। लापता विवाहिता की पहचान करिश्मा देवी के रूप में हुई है। करिश्मा की सास ललिता देवी ने बताया कि उनके बेटे ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद करिश्मा अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी। हाल ही में भागलपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने बच्चों के साथ आई थी। शादी समारोह समाप्त होने के बाद करिश्मा ने बताया कि वह अपने […]