January 2, 2026
विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले में विभिन्न विभागों की कुल 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अमीन द्वारा भूमि सर्वे का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी […]