November 4, 2025
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जीविका दीदियों ने घर-घर अलख जगाया भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, ताकि मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हों। बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव, सन्हौला, शाहकुंड, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर, जगदीशपुर और सुल्तानगंज सहित जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने रैली, रंगोली, मेहंदी, कैंडल मार्च और संगोष्ठियों के माध्यम से मतदान का संदेश फैलाया। रैलियों के दौरान ‘वोट डालने जाना है, […]