September 20, 2025
वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ सेवा पर्व का शुभारंभ ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । 20 सितंबर 2025 को भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने मध्य विद्यालय हरनाथपुर, शाहकुंड में सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार पाठक, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से सेवा पर्व के दौरान विभिन्न स्थलों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत “एक पेड़ […]