February 26, 2026
समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने बैजानी का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित भागलपुर आगमन एवं मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर बैजानी पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैजानी, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्च विद्यालय परिसर तथा विद्यालय के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने बैजानी सड़क के समीप जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों […]