May 3, 2025
सात वचन, सात फेरे और एक साथ विदा — चंदन यादव और रामबतिया देवी की अमर प्रेम कहानी || GS NEWS
बिहारभागलपुरBarun Kumar Babulभागलपुर जिले के यली खुटाहा बथानी चौक से एक मार्मिक और प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं। यह कहानी है 80 वर्षीय चंदन यादव और उनकी धर्मपत्नी रामबतिया देवी की, जिन्होंने साथ जीने-मरने का वादा सिर्फ जुबान से नहीं, बल्कि अपने जीवन से निभाकर दिखा दिया। बताया गया कि चंदन यादव किसी काम से बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी जीवन संगिनी रामबतिया देवी का एक घंटे पहले ही निधन हो गया है। यह खबर सुनते ही चंदन यादव गहरे सदमे में चले गए। उनका शरीर कांपने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही पल बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। एक साथ जीने […]