January 11, 2026
सैकड़ों कौवा की मौत : विभिन्न आशंका से इलाके में दहशत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। अनुमंडल परिसर स्थित कहुआ के पेड़ के नीचे गिरकर सैकड़ों कौवों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मृत कौवे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सबसे पहले मार्निंग वॉक पर आए लोगों की नजर पेड़ के नीचे पड़े मृत कौवों पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और बर्ड फ्लू जैसी बीमारी की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर मौजूद ट्रेनर प्रभा कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन अनुमंडल कार्यालय परिसर के मैदान में छात्रों को दौड़ की ट्रेनिंग देते हैं। जब वह सुबह पहुंचे, तो देखा कि पेड़ के […]