January 4, 2026
9 सेकंड में तबाही: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ भयावह हादसा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन रोड पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने साइकिल से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक साइकिल समेत हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा। इस सनसनीखेज हादसे का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महज 9 सेकंड के भीतर तेज रफ्तार कार किस तरह साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर सड़क पर पटक देती है। घटना का वीडियो सामने […]