February 3, 2026
भागलपुर फर्जी शपथपत्र मामला: आईजी से एसआईटी गठन की मांग, एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के बहुचर्चित फर्जी शपथपत्र और अवैध भूमि नामांतरण मामले में पुलिस की कार्यशैली अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जगदीशपुर थाना कांड संख्या 03/26 के सूचक सैयद ऐनाम उद्दीन ने पूर्वीय प्रक्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामला एक मृत महिला को कागजों में जीवित दिखाकर फर्जी शपथपत्र के माध्यम से जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर 4 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य अभियुक्त मो. इस्लाम समेत अन्य कथित संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूचक का आरोप है […]