October 15, 2025
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भागलपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । भागलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) सहित संबंधित अभियंता और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को बदलने का निर्देश देते हुए कहा कि नए बल की प्रतिनियुक्ति से पहले उन्हें समुचित रूप से ब्रीफ किया जाए, ताकि वे यातायात नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे लगने वाले ठेला-खोमचे यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं और जाम की स्थिति बनाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्टा पुल और […]