February 6, 2026
कटिहार-बरौनी रेलखंड में डीआरएम का कटरिया स्टेशन पर निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के सभी स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान डीआरएम कटरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे और उन्होंने डीआरएम का सामूहिक रूप से स्वागत किया। डीआरएम ने स्टेशन में सभी कर्मचारियों के साथ रूटीन निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने नौ सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपकर स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में अतिरिक्त यात्री शेड का निर्माण, प्रतीक्षालय की सुविधा, ई-पेमेंट सुविधा और अन्य स्टेशनों से कटरिया स्टेशन पर टिकट न मिलने जैसी समस्याओं को शामिल किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग […]