September 24, 2025
Yellow card परीक्षा में छात्र छात्राओं का दिखा उत्साह ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025ज्ञान वाटिका में आयोजित हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का पहला चरण येलो कार्ड लिखित परीक्षा आयोजित नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का पहला चरण आयोजित किया गया। इस चरण में येलो कार्ड परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व चेतना सत्र का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वस्ति वाचन, दुर्गा आरती और राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर के किड्स सेक्टर को वेलकम जोन के रूप में सजाया गया था, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का उत्सवपूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। […]