March 18, 2026
रंगरा पंचायत में आयुष ग्राम का गठन, योग व आयुष पद्धति से स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति, भागलपुर द्वारा रंगरा पंचायत में आयुष ग्राम का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुष पद्धति की जानकारी देना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान रंगरा पंचायत को औपचारिक रूप से आयुष ग्राम घोषित किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित आयुष पद्धति आधारित चिकित्सा कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी है। इसके माध्यम से लोगों को प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. प्रमोद कुमार दास ने लोगों को दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए […]