February 21, 2026
जिलाधिकारी ने ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का किया उद्घाटन, युवाओं की तकनीकी प्रतिभा की सराहना || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर :इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर (ट्रिपल आईटी) परिसर में आयोजित ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में युवाओं द्वारा प्रदर्शित तकनीक बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सरल और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का विकास आवश्यक है तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए नवाचार भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तकनीक नई पीढ़ी को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए […]