July 29, 2025
जीरो माइल चौक पर स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक पर पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कुल कितनी मात्रा में शराब लदी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो झारखंड के गोड्डा जिले से बिहार के नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन जीरो माइल चौक पर पहुंची, पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो में सवार दोनों तस्कर घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की […]