



नवगछिया : खरीक प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के अठनियाॅ ग्राम निवासी शिक्षक महंत राम का मंगलवार कोविड 19 के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। वे जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में शिक्षक के रूप में कार्यरत थें। उनकी बहाली 34540 के तहत हुई थी।

महंत राम शिक्षकों के बीच मे में काफी लोकप्रिय थे। भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में। वे मध्य विद्यालय हड़वा जगदीशपुर प्रखंड के सी आर सी सी थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ कर चले गए हैं।

उनका ईलाज भागलपुर शहर के पल्स हॉस्पीटल में कई दिनों से चल रहा था। उसके बाद मायागंज हॉस्पीटल भागलपुर लाया गया जहाँ उनका निधन हो गया। वे शिक्षकों के बीच मे में काफी लोकप्रिय एवं संघर्षशील थें।
















