0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया, जिससे परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी जितेंद्र यादव की एक वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों ने बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बच्ची के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार बाइक सवार की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: