



भागलपुर । अवर निरीक्षक, मद्ध-निषेध रितेश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल थाना अंतर्गत विक्रमशीला पुल पर अपने छापामार दल के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच प्रारंभ की गई। जांच के उपरांत गुप्त सूचना के अनुसार एक टेंपो को आते देखा गया, जिसे रोकने का इशारा किया गया एवं विविध रूप से तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में 129.600 लीटर रॉयल गोल्ड कप विदेशी शराब बरामद हुआ। वाहन चालक को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया साथ ही टेंपो रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 0 सी 3143716 को घटनास्थल पर जप्ती सूची बनाकर मध्य निषेध थाना सदर लाया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













