



नवगछिया : पटना से भागलपुर जाने के क्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह का नवगछिया के तेतरी जीरो माइल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ से पहले जिले में संभावित खतरों को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के सभी बांधों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं और जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।













