



नवगछिया पुलिस जिले में विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ ( तेतरी जीरो माईल के समीप ) हुई एक सड़क दुर्घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश की तत्परता के कारण एक बाइक सवार की जान बच गई।
सूत्रों के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश जाम हटाने के कार्य से लौट रहे थे। इस दौरान विक्रमशिला सेतु के कलबलिया धार के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रही चारपहिया वाहन ने बाइक सवार के पैर को कुचलते हुए आगे निकल गई। बाइक सवार सड़क पर दर्द से छटपटाने लगा।

पीछे से लौट रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने घायल की स्थिति देखी और तुरंत वाहन रोका। एसडीपीओ ने स्वयं, पुलिस जवान और चालक की मदद से घायल को अपनें वाहन में चढ़ाया और अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया के लिए रवाना हुए ।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान भागलपुर तिलकामांझी निवासी अमर कुमार शर्मा के रूप में हुई, जो एमआर का कार्य करते हैं। बताया गया कि वह बाइक से नवगछिया चिकित्सकों और मेडिकल वालों से मिलने आ रहे थे।

घटना स्थल पर घायल के पुत्र भी पहुंचे। उन्होंने अपने पिता को घायल अवस्था में देखकर एसडीपीओ के पांव पकड़ कर रोते हुए कहा कि “आपके कारण हमारे पिता की जान बच गई। अगर समय पर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो कुछ भी हो सकता था।”
एसडीपीओ ओम प्रकाश ने घायल के पुत्र को समझाया और भरोसा दिया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो, तो वे फोन करके सूचित कर सकते हैं।
घटना ने पुलिस अधिकारियों की तत्परता और जनहित में सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर किया।
















