0
(0)

भागलपुर स्थित टी.एन.बी. महाविद्यालय के प्रांगण में भूगोल विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में भौगोलिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे प्रो. (डॉ) दीपो महतो, प्राचार्य टी.एन.बी. कॉलेज, प्रो. (डॉ) अनिरुद्ध कुमार, प्राचार्य बी.एन. कॉलेज, प्रो. (डॉ) उमेश प्रसाद सिंह, प्रो. (डॉ) शरत चंद्र मंडल, प्रो. (डॉ) वीरेंद्र प्रसाद शर्मा (पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग), डॉ प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल स्नातकोत्तर विभाग टी.एम.बी. विश्वविद्यालय तथा डॉ जनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके पश्चात कुलगीत का गायन किया गया।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ जनेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल, टी.एन.बी. महाविद्यालय ने किया। वहीं विषय प्रवेश डॉ राधा कुमारी, सहायक प्राध्यापक, टी.एन.बी. कॉलेज ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने के लिए समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

इसके बाद आगत अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 80 आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने वाटर साइकिल, आधुनिक कृषि पद्धति, ओजोन परत हमारी सुरक्षा कवच, सोलर सिस्टम, ध्रुवीय क्षेत्रों में वायुमंडल का प्रभाव, मैंग्रोव का महत्व, सुनामी के कारण जैसे विषयों पर मॉडल बनाकर अपनी मेधा और रचनात्मकता का परिचय दिया। सभी मॉडल डॉ राधा कुमारी के निर्देशन में तैयार किए गए थे।.

प्राचार्य प्रो. (डॉ) दीपो महतो ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में ग्रीनहाउस प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदर्शनी से जुड़े सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की। प्रो. (डॉ) उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पर्यावरण है तो हम हैं, इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन हमारा कर्तव्य है।

पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) वीरेंद्र प्रसाद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रो. (डॉ) शरत चंद्र मंडल ने भूगोल प्रदर्शनी को अतुलनीय बताते हुए इसे सामाजिक विज्ञान से जोड़कर इसके महत्व को रेखांकित किया। डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

प्रदर्शनी कल तक चलेगी। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथियों के साथ राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार शामिल हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से उनके मॉडल के विषय में जानकारी प्राप्त कर विजेताओं का चयन किया, जिनके नाम कल घोषित किए जाएंगे और उसी दिन प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ सुनंदा कुमारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ जावेद अख्तर, डॉ अजीत कुमार, डॉ अंशुमान, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ चंदन कुमार, डॉ नीतू कुमारी, डॉ अकलेश कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ अंशु कुमार, डॉ खलीक, डॉ अरुण ठाकुर, डॉ दीपक कुमार, डॉ अशोक यादव, डॉ अभीक महापात्र, डॉ श्वाती कुमारी, डॉ अनुराधा कुमारी, करूणा राज, डॉ मुकुल कुमार, डॉ मुकुल आनंद, डॉ प्रियंका कुमारी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रिपोर्टर की भूमिका डॉ पुष्प कुमार राय, सहायक प्राध्यापक गणित विभाग तथा डॉ अख्तर अली, सहायक प्राध्यापक उर्दू विभाग ने निभाई। मंच संचालन डॉ विमल कुमार ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकुल आनंद द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: