0
(0)

नवगछिया। टॉप टेन अपराधियों में शामिल इनामी अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू को झंडापुर थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मधेपुरा जिले, हरिद्वार टोला गम्हरिया का निवासी है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि रंजीत कुमार लंबे समय से फरार था और उस पर अपहरण और फायरिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। 27 अप्रैल को झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि जयरामपुर के पंजाबी रविदास को रंजीत कुमार और उसके चार-पांच साथियों ने हथियार के भय दिखाकर घर से अपहरण कर लिया था। झंडापुर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के बाद 48 घंटे में अपहृत पंजाबी रविदास को मधेपुरा से बरामद किया और कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। रंजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी और इसी क्रम में उसे झंडापुर थानाक्षेत्र, बगडी सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।

रंजीत कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। 29 जनवरी को झंडापुर थानांतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज हाइवे पर बाइक सवार दो व्यक्तियों को खेत जाने के क्रम में उसने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल किया था। इसके अलावा उस पर झंडापुर, खगड़िया (मुसरीघरारी और चौथम थाना) में अपहरण और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ और झंडापुर थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: