



भागलपुर । भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी के आरोप में दो चोर पकड़े गए। हालांकि पुलिस के आने से पहले एक आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से फरार हो गया, जबकि एक नाबालिग चोर को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भतोरिया गांव निवासी लखन यादव का 25 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव और एक नाबालिक में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने मिलकर गुलशन यादव के ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी कर अन्यत्र बेच दिए थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की।
सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी सफदर अली ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।













