



जीएस न्यूज़ अख़बार के टॉप फैन और अगस्त माह के विजेता को मिला सम्मान
नवगछिया । जीएस न्यूज़ अख़बार की ओर से पाठकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगस्त माह के टॉप फैन विजेता को सम्मानित किया गया। विजेता पाठक को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीएस न्यूज़ टीम के सदस्यों ने बताया कि पाठकों का निरंतर सहयोग और विश्वास ही अख़बार की सच्ची ताकत है।

टॉप फैन प्रतियोगिता के विजेता को ब्रांच आफिस बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विजेता को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी सक्रिय सहभागिता जारी रखने की अपील की।

जीएस न्यूज़ प्रबंधन ने कहा कि पाठकों के प्रति सम्मान और जुड़ाव बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अख़बार की ओर से यह संदेश दिया गया कि सकारात्मक और जागरूक पाठक समाज परिवर्तन की बड़ी भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विजेता के उपहार और सम्मान ग्रहण करते हुए कई खूबसूरत तस्वीरें भी ली गईं जो पाठकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।















