


भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर में वन वे व्यवस्था लागू होने के बाद लगातार यातायात पुलिस व आम लोगों में नोंकझोंक का मामला सामने आ रहा है। आज फिर कचहरी चौंक के समीप एक शख्श ने वन वे का उल्लंघन किया जिसके बाद महिला सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की उसके बाद वहाँ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके बाइक के चाभी लेने की कोशिश की गई। इसके बाद शख्श ने इसका विरोध करते हुए सिपाही पर जमकर बरसे इस दौरान कचहरी चौंक पर घण्टों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। यातायात थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मौके पर पहुँच शख्श को शांत कराया और चालान देने की बात कह चले गए।
















