5
(1)

भागलपुर : वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के मार्गदर्शन में जयप्रकाश उद्यान, भागलपुर में वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में “जेपी नेचर ट्रेल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र (जूलॉजी) विभाग के छात्रों ने विभिन्न टीमों में विभाजित होकर बर्ड वॉचिंग गतिविधि में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान छात्रों ने उद्यान में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया और उनके व्यवहार तथा प्राकृतिक गतिविधियों का अध्ययन किया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने इस अवसर पर बताया कि पक्षियों का अवलोकन (बर्ड वॉचिंग) एक ऐसी गतिविधि है जिसमें जंगली पक्षियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखा जाता है। यह न केवल एक मनोरंजक और शांतिपूर्ण शौक है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि बर्ड वॉचिंग के माध्यम से ईबर्ड जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पक्षियों की आबादी, प्रवास और व्यवहार से संबंधित जानकारी साझा की जाती है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान और संरक्षण प्रयासों में सहायक सिद्ध होती है। इससे व्यक्ति के भीतर अवलोकन क्षमता, धैर्य, एकाग्रता और पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ती है।

श्री राज ने यह भी कहा कि बर्ड वॉचिंग करते समय यह विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि पक्षियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या भय न हो और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में ही नजदीक से देखा जाए।

इस अवसर पर वनपाल दिनेश कुमार सिंह, वनरक्षी नीरज कुमार, बीएनएचएस (बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी) टीम की ओर से वर्तिका पटेल, सुष्मित, अभिलाष सहित अन्य प्रतिभागी एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में प्रकृति, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: