5
(1)

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सेवा नवीकरण की प्रत्याशा में वर्गाध्यापन हेतु निर्देश जारी करने की मांग को लेकर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ सक्रिय हो गया है।

संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद ने सोमवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) जवाहर लाल से मुलाकात कर अतिथि शिक्षकों के लिए तत्काल वर्गाध्यापन संबंधी निर्देश जारी करने की मांग रखी। इस पर कुलपति ने बताया कि फिलहाल राजभवन द्वारा सभी प्रकार के नीतिगत निर्णयों पर रोक लगाई गई है, जिसके कारण वे किसी भी प्रकार का निर्देश जारी करने में असमर्थ हैं।

कुलपति के उत्तर से असंतुष्ट होकर डॉ. आनन्द आजाद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो अतिथि शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बाद में कुलपति ने दो दिनों का समय मांगा और आश्वस्त किया कि एक से दो दिनों के भीतर राजभवन से अनुमति मिलने की संभावना है। उन्होंने आग्रह किया कि तब तक आंदोलन के निर्णय को स्थगित रखा जाए।

इस पर अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद ने स्पष्ट किया कि यदि 24 जून तक वर्गाध्यापन की अनुमति नहीं दी गई, तो 25 जून से संघ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: