5
(1)

नारायणपुर : शिक्षक वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

मध्य विद्यालय मौजमा गनौल के शिक्षक संजीत कुमार, मध्य विद्यालय सति यारा के शिक्षक जितेंद्र सिंह और निरंजन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर वेतन चालू करने की गुहार लगाई है।

शिक्षकों ने कहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने जीविका चलाने की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से कर सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक यदि आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे तो शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: