


नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
वीडियो में दो युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे एक युवक स्थानीय हो सकते हैं, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है।
वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है ।
वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना और फायरिंग घटना स्थल कहां है।
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस तरह की हरकतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने या भय का माहौल बनाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।















