5
(1)

भागलपुर ।
भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर के दौरान प्राप्त प्रपत्र संख्या 6, 7 और 8 के निष्पादन की विधानसभा वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन निष्पादन के दौरान क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए और पांच दिनों के भीतर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि सीएपीएफ के अवसान स्थल का सत्यापन 3 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी और एफएसटी की सूची की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बदलाव की सूचना देने को कहा।

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जल्द भेद्यता (वल्नरेबिलिटी) मापी करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ को सीएपीएफ के लिए बूथ टैगिंग की योजना तैयार करने को कहा गया। वहीं तीनों एसडीओ और सीडीपीओ को विधि व्यवस्था से संबंधित आंकड़े संकलित करने, बीएनएसएस की धारा 107 और 110 के तहत कार्रवाई, बॉन्ड डाउन और क्षेत्र बदर के लिए थाना स्तर से प्रस्ताव भेजवाने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को बूथ से सड़क संपर्क की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी संपर्क मार्ग खराब हो, वहां जिम्मेदार विभाग को चिन्हित कर मरम्मती का प्रस्ताव भेजा जाए ताकि समय रहते समस्या का समाधान हो सके। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्र संख्या और मतदाता संख्या की मार्किंग करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरओ अपने डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करें। अधिकतम 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाया जाए ताकि पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम जमा करने में ज्यादा समय न लगे। इसके लिए नजदीकी वाहन पड़ाव स्थल का चयन भी कर लिया जाए। साथ ही ईंधन आपूर्ति के लिए मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों को चिन्हित किया जाए ताकि वाहनों को ईंधन लेने में परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वाहन पर बूथ नंबर का स्टीकर लगाया जाए और चालक को तेल का कूपन पहले ही उपलब्ध करा दिया जाए ताकि पोलिंग पार्टी को डिस्पैच करने में सुविधा रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के साथ रसोइयों की टैगिंग करने और डीपीओ-आईसीडीएस को सेविका-सहायिका की टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार मौजूद थे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल और सभी बीडीओ ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: