5
(1)

नवगछिया । बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान सदन में गुरुवार को बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारुढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र ने नाराणयपुर व खरीक प्रखंड के मुद्दों को सदन में उठाया। विधायक ने सदन में मांग किया कि नारायणपुर प्रखंड का सिंहपुर पश्चिम पंचायत खगड़िया जिला से सटा है। इस पंचायत के कई किसानों का जमीन खगड़िया जिला में पड़ जाता है। बाढ़ या अन्य आपदा के बाद फसल का मुआवजा सीमा विवाद के कारण यहां के किसानों को नहीं मिल पाता है। विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से किसानों की इस गंभीर समस्या निदान कराने की दिशा में उचित पहल/कार्रवाई करने की मांग किया।

वहीं विधायक ने गत दिनों सरकार को दान में दी गई जमीन पर स्कूल भवन निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। विधायक ने सदन में सरकार व शिक्षामंत्री के समक्ष कहा कि खरीक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, शिवगंज टोला के लिए स्व रासबिहारी पोद्दार द्वारा बिहार राज्यपाल के नाम नौ डिसमिल भूमि दान दिए जाने के बावजूद भवन निर्माण कार्य लंबित है। विधायक इं शैलेंद्र के इस मांग पर शिक्षामंत्री सुनील कुमार द्वारा दिए गए उत्तर में स्पष्ट किया गया कि उक्त दान की गई भूमि उपलब्ध है। जिला कार्यालय, भागलपुर के पत्रांक 1580 /30 जनवरी 2026 के माध्यम से मुख्य अभियंता,

बीएसईआईडीसी, पटना को चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि सदन में विधासक इं शैलेंद्र की इस मांग पर शिक्षामंत्री द्वारा जबाव आया कि मुख्य अभियंता, बीएसईआईडीसी, पटना के स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत चार अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण अगले आठ माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं उठाए गए इस मांग पर इुमार गौरव, मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल, दिलीप कुमार सिंह, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, अजीत चौधरी, सौरव सावर्ण, मेहता सच्चितदानंद, नीलेश समेत अजय उर्फ माटो, सदानंद, लालमोहन, सिंटू व सौरव आदि ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: