5
(1)

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया। दोनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इससे तीन दिन पहले भी विक्रमशिला पुल के नीचे एक युवक का शव मिला था।

घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों को हुई, जब विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा किनारे दो शव बहकर आते हुए दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर तुरंत इसकी सूचना बरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

बरारी थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि दोनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार शवों को 72 घंटे तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। यदि इस दौरान कोई परिजन या पहचानकर्ता नहीं आता है, तो प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल अधिकारियों के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष और पुरुष की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत गंगा नदी में डूबने से दो दिन पहले हुई होगी। अधिकारियों का मानना है कि यह नहाने के दौरान हुआ एक हादसा हो सकता है, जिसकी किसी को जानकारी नहीं मिल पाई।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है या किसी आपराधिक साजिश का नतीजा। पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। शवों की स्थिति और आसपास के इलाके से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे गंगा नदी किनारे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल और नदी किनारे निगरानी को मजबूत किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की समय रहते पहचान और रोकथाम हो सके।

बरारी थाना पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शवों की पहचान हो सके और परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: