5
(1)

भागलपुर से नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु और आसपास के सड़कों पर शनिवार को भीषण जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्रों की मुश्किलें बढ़ गईं।

सूत्रों के अनुसार, नगरपाड़ा चौक पर सुबह लगभग पांच बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के कारण नवगछिया जीरो माइल से लेकर नारायणपुर तक लंबा जाम लग गया। रात से शुरू हुआ जाम सुबह तक जारी रहा और प्रशासन की ओर से लगभग 11 बजे जाम हटाया गया। लेकिन तब तक हालात काफी बेकाबू हो चुके थे।

इसी दौरान नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा की शुरुआत सुबह 11:30 बजे निर्धारित थी। जाम में फंसे कई छात्र-छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। कुछ परीक्षार्थी आधा घंटे या उससे अधिक देरी से पहुंचे, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

परीक्षा से वंचित हुए छात्रों में सरवन कुमार झा की पुत्री वैष्णवी कुमारी, जयराम साह के पुत्र शुभम कुमार सहित अन्य शामिल हैं। इससे नाराज अभिभावकों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि विक्रमशिला सेतु और नगरपाड़ा चौक पर लगातार लगने वाले जाम के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे छात्रों के लिए भागलपुर में विशेष परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की जाए या फिर यातायात व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ट्रैफिक की स्थिति नहीं सुधारी गई, तो जाम की वजह से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: