0
(0)

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारी जाम लग गया। घटना पुल के पाया संख्या 136 के पास हुई, जहाँ मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। ट्रैक्टर का डाला टूटने से सड़क पर मिट्टी फैल गई, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार, एम्बुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक पुल पर ही फंसे रहे। भीषण ठंड और अव्यवस्था के कारण बच्चों और वृद्धों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर पर आवश्यकता से अधिक मिट्टी लदी हुई थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और डाला टूट गया। घटना के कारण पुल पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की मांग उठी।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाने और सड़क को साफ करने का काम शुरू किया। फिलहाल, यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: