5
(1)

भूख एवं बीमारी से मौत होने की आशंका

नवगछिया रेल थाना में यूडी केस दर्ज

नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 3, एफओबी के समीप उपरगामी पूल की सीढ़ी पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30, बजे 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव नवगछिया रेल जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद किया गया। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि वृद्ध के शव की पहचान नही हो पाई है। वृद्ध को स्टेशन पर व आसपास भीख मांगते देखा गया था। वृद्ध का रंग सांवला, लगभग 5 फिट लंबाई है। उसके पास थैले से फटे पुराने कपडे व कुछ प्लास्टिक बेकार सामान मिला है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हुई थी। रेल थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा, वृद्ध की मौत भूख एवं बीमारी के कारण हुई होगी। वही मामले को लेकर रेल जीआरपी थाना नवगछिया में यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करा लिया गया है। पहचान के लिए रेल थाना में निश्चित समय तक शव सुरक्षित रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: