5
(1)

भागलपुर : 25 सितंबर को राजभवन, पटना में राज्यपाल के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार तथा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या में वृद्धि की जाए।

इस निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय सेवा योजना, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के पहले चरण, अर्थात् क्विज चरण (जो 15 अक्टूबर तक चलेगा) के लिए युवाओं के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु आरंभ किया गया है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुछ सक्रिय स्वयंसेवकों और पूर्व स्वयंसेवकों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। इन्हें प्रतिदिन के लिए एक निश्चित लक्ष्य सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत वे छात्र-छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने और उक्त पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह पहल युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की चेतना जागृत करने, उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने तथा डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: