3.5
(2)

नवगछिया। नगर मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद केजरीवाल को उनकी कार्य क्षमता और सम्मेलन के प्रति समर्पण को देखते हुए बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विनय प्रकाश को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत किया गया है।

सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश बंसल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। विनोद केजरीवाल को अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने सम्मेलन के प्रांतीय इकाई के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिया।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे नवगछिया नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में नवगछिया नगर अध्यक्ष विश्वनाथ यादुका, उपाध्यक्ष संतोष यादुका, दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, सुरेश हिसारिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, प्रवीण केजरीवाल, अरविन्द कुमार रूंगटा, अशोक गोपालका, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अनिल खेतान, मंत्री ओमप्रकाश कनोडिया, अभिषेक जैन, रोसड़ा के उत्तर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन और अशोक भिवानीवाला प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रांतीय मंत्री अंजनी सुरेका ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य में सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस नियुक्ति से नवगछिया में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रति उत्साह और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: