



नवगछिया जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सह खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बिहार राज्य नागरिक परिषद के संरक्षक महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।













