



भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई पूरा किए बगैर कोर्स बंद किए जाने के विरोध में आज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पहुंचे सैकड़ों छात्र छात्राओं ने वोकेशनल डिपार्टमेंट का घेराव कर अधूरी पढ़ाई को पूरी करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार समीप धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान छात्रों ने बताया की वोकेशनल डिपार्टमेंट की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद अगर बंद की जाती है तो छात्रों को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन कुलपति जवाहर प्रसाद के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई पूर्ण किए बगैर ही बंद किया जा रहा है। जिसको लेकर आज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन को बंद कराया और मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठ कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुछ देर के लिए प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों को भी बंद करा दिया छात्रों ने वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई को नियमित कर पूरा करने की अनुमति की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।













