5
(1)

भागलपुर । 20 सितंबर 2025 को भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने मध्य विद्यालय हरनाथपुर, शाहकुंड में सेवा पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार पाठक, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

वन प्रमंडल भागलपुर की ओर से सेवा पर्व के दौरान विभिन्न स्थलों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी चलाया जा रहा है। दरादीपुर से दरियापुर तक 1500 पौधों का वृक्षारोपण सुनिश्चित किया गया है, जिसका शुभारंभ विधायक ललित नारायण मंडल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर वन विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में दासपुर पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, दरियापुर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, अशोक सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार पाठक सहित कई लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रूपम कुमार सिंह, वनपाल मिनी झा, दिनेश कुमार सिंह, वनरक्षी शुभम कुमार सिंह, संजीत कुमार, आदित्य अभिनव, आदित्य कुमार सिंह, रुपेश कुमार सिंह और अन्य वनकर्मी भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: