5
(1)

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के तत्वावधान में “वॉकथॉन — Walk Together, Thrive Together” का भव्य आयोजन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रतिष्ठित अभिभावक श्री पवन सर्राफ एवं श्री अजय रुंगटा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानियाँ ने किया। बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

यह वॉकथॉन बाल भारती विद्यालय से आरंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पवन सर्राफ ने कहा कि वॉकथॉन स्वस्थ समाज की दिशा में उठाया गया एक प्रेरणादायक कदम है, जो हर व्यक्ति में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करता है। वहीं, अजय रुंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एक वॉक नहीं, बल्कि सामूहिक एकता, फिटनेस और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है।

कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानियाँ ने कहा कि “एक कदम स्वास्थ्य की ओर, सौ कदम समाज के उत्थान की ओर” — यही वॉकथॉन की सच्ची भावना है। मंच के संरक्षक अभय मुनका, प्रवीण केजरीवाल और नरेश केडिया ने अपने प्रेरक उद्बोधनों से सभी को समाजसेवा और जनहित कार्यों में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया।

बच्चों के उत्साह को सम्मानित करते हुए शाखा द्वारा उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के सदस्य गोपाल सैनी, शाखा के पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, वरुण केजरीवाल, पारस खेमका, पूर्व एडीएम जयप्रकाश मंडल, कमलेश अग्रवाल, उपसचिव आयुष खेमका, विवेक वर्मा, उपकोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादुका, मानस चिरानियाँ, रवि प्रकाश चौधरी, संदीप चिरानियाँ, विक्की केडिया, कमल टिबड़ेवाल, मनोज सर्राफ, साहिल वर्मा और अशोक सर्राफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: