5
(1)

भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ समारोह डीएम कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता दिनेश राम और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी विशेष रूप से मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद गुनेश्वर मंडल ने जनहित में ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड के विकास को लेकर स्थानीय लोगों में भी उम्मीदें जगी हैं। लोगों का कहना है कि श्री मंडल एक जनप्रिय और जमीन से जुड़े नेता हैं, जो वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वार्ड 10 में हुए उपचुनाव में गुनेश्वर मंडल ने बड़ी जीत हासिल की थी। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने अब औपचारिक रूप से पार्षद पद का कार्यभार संभाल लिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: